गुलाबपुरा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गुलाबपुरा का नगर अभ्यास वर्ग कार्यक्रम का शुभारम्भ गत दिवस गुलाबपुरा में किया गया। जिसमें जिला संयोजक रौनक हिंगड़, जिला छात्रा प्रमुख यशोदा मंडोवरा, जिला सह संयोजक विक्रम कानावत, जिला छात्रा सहप्रमुख ममता शर्मा, नगर मंत्री अक्षिता माहेश्वरी ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ किया। अभ्यास वर्ग में विभिन्न सत्रों में संगठन के पदाधिकारियों ने संगठन के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा सत्र 2020-21 के लिए नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की। वर्ग के प्रथम सत्र में जिला संयोजक रौनक हिंगड़ ने विद्यार्थी परिषद की विकास यात्रा, तांत्रिक भूमिका व कार्य पद्धति पर प्रकाश डाला। दितीय सत्र में जिला छात्रा प्रमुख यशोदा मंडोवरा ने संगठन के अचार पद्धति व परम्पराओं के बारे में विस्तार से बताया। अंतिम सत्र में गट्टू कंवर शक्तावत व ममता शर्मा जिला छात्रा प्रमुख ने छात्र संघ चुनाव संगठन के उद्देश्य आवश्यकता पर अपने विचार व्यक्त किए।
अभ्यास वर्ग कार्यकारिणी घोषणा
अभ्यास वर्ग कार्यक्रम के दौरान अक्षिता माहेश्वरी को पुन: नगर मंत्री, नगर सह मंत्री विनोद उपाध्याय, शिवानी पाराशर सुनील जांगिड़, कॉलेज इकाई अध्यक्ष प्रियंका राठौड़, उपाध्यक्ष आरती कुमावत, सचिव सरोज कंवर, सह सचिव आकांक्षा टाटीवाल सही अन्य कार्यकर्ताओं को दायित्व प्रदान किए गए।
नगर कार्यकारिणी घोषित
कार्यक्रम के दौरान नगर कार्यकारिणी की घोषणा की गई जिसमें नगर मंत्री अक्षिता माहेश्वरी, सह मंत्री सुनील जांगिड़, विनोद उपाध्याय, शिवानी पाराशर, महाविद्यालय प्रमुख बबलू, सह प्रमुख आयुष राठौड़, विद्यालय प्रमुख विकास शर्मा, एसएसडी संयोजक नंदू सेन, सह संयोजक बनवारी सोनी, सोशल मीडिया प्रमुख जय प्रकाश मेवाड़ा, नगर कला मंच इकाई प्रमुख नंदनी शाह, सह प्रमुख कविता अकोदिया, सोशल मीडिया प्रमुख आरती माली, इकाई एसएफडी संयोजक गीता साहू, सह संयोजक समता तेली, सदस्य स्मारिका सोमानी, सलमा बानो, पूजा कीर, भावना खटीक एवं कंचन दरोगा शामिल है।