बिजयनगर। श्री राम मन्दिर के निर्माण हेतु निधी संग्रह अभियान 15 जनवरी 2021 से राष्ट्रीय स्तर शुरू हो रहा है जिसके तहत बिजयनगर में निधी संग्रह के लिए रामोत्सव समिति की बैठक गत दिवस आयोजित की गई। श्री राम जन्म भूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान के तहत अभियान के बिजयनगर खंड प्रभारी जितेन्द्र पीपाड़ा ने बताया कि अयोध्या में बनने वाले भगवान श्री राम मंदिर के लिए 15 जनवरी से 15 फरवरी तक जन-जन के सहयोग से धन राशी एकत्रित की जानी है। यह अभियान दो चरणों मे संपादित होगा प्रथम चरण 15 जनवरी से प्रारम्भ होकर 30 जनवरी तक चलेगा जिसमे विशिष्ट राशि समर्पित करने वाले दानदाताओ से सम्पर्क किया जाएगा। द्वितीय चरण 31 जनवरी से 15 फरवरी तक चलेगा इसमे घर-घर संपर्क करके कूपन व रसीद के माध्यम से धनराशि का संग्रह किया जाएगा। निधि संग्रहण में जामोला फेक्ट्री गली निवासी राकेश सांखला ने अपने पिता स्व. टीकमचंद सांखला की पुण्य स्मृति में एक लाख एक हजार की राशि की घोषणा की है। बिजयनगर खण्ड के कार्यालय का शुभारम्भ 15 जनवरी को महादेव मार्केट सथाना बाजार में करना तय किया है।
हुरड़ा। श्री राम जन्मभूमि निधि समर्पण हुरडा मंडल की बैठक जांगिड़ फार्म हाउस में मंडल के प्रबुद्ध कार्यकर्ता बंधुओं से चर्चा हेतु आयोजित की गई। जिसमें श्री राम जन्मभूमि निधि समर्पण तथा संग्रह से संबंधित योजना तय की गयी। श्री राम मंदिर एक राष्ट्र मंदिर स्वरूप प्रतिष्ठित होगा आदि विषय पर अरुण शर्मा ने अभियान से जुडऩे तथा इस कार्य को अपनत्व की भावना से करने पर बल दिया। बैठक में नरेन्द्र कैलानी, हुरडा समिति के संयोजक वीरेंद्र सिंह, सह संयोजक मनीष गर्ग तथा निधि प्रमुख अमित आत्रेय ने अभियान से जुड़े विषयो पर मार्गदर्शन दिया। इस दौरान विभिन्न समिति के सदस्य और ग्राम के प्रबुद्ध नागरिक और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।